Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

पुरुलिया की पांच सीटों पर वाममोर्चा के नए चेहरे

17 Mar 2026

पुरुलिया की पांच सीटों पर वाममोर्चा के नए चेहरे

पुरुलिया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वाममोर्चा ने पुरुलिया जिले में कई नए चेहरों को मैदान में उतारा है। जिले की नौ विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर पहली बार उम्मीदवार बनाए गए हैं। इनमें चार उम्मीदवार माकपा के और एक फॉरवर्ड ब्लॉक के हैं।
वाममोर्चा द्वारा घोषित उम्मीदवारों में पुरुलिया सीट से एसएफआई के जिला सचिव सायंतन घोष, बलरामपुर से पार्टी की नई सदस्य नमिता महतो, बंदवान से जिला सचिवमंडल के सदस्य रथु सिंह सरदार, काशीपुर से शिक्षिका और शिक्षक संगठन की नेता सुलेखा बाउरी तथा बाघमुंडी से फॉरवर्ड ब्लॉक की युवा इकाई यूथ लीग के राज्य कमेटी सदस्य परिमल कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा रघुनाथपुर से माकपा के पुरुलिया जिला कमेटी सदस्य गणेश बाउरी को उम्मीदवार बनाया गया है। पाड़ा (आरक्षित) सीट से पार्टी के युवा नेता अलोक बाउरी चुनाव लड़ेंगे। वहीं, जयपुर सीट से फॉरवर्ड ब्लॉक के श्रमिक संगठन के नेता धीरेंद्रनाथ महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। वह 2011 में भी इस सीट से विधायक चुने गए थे।
भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। हालांकि पुरुलिया जिले की नौ सीटों में से छह सीटों पर ही उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पुरुलिया और जयपुर सीट पर फिलहाल उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुरुलिया की पांच सीटों पर वाममोर्चा के नए चेहरे
पुरुलिया और जयपुर सीट पर फिलहाल उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News